फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध वसूली की जांच सीओ कैराना को सौंपी
विज्ञापन

शामली/गढ़ीपुख्ता। थानाक्षेत्र के गांव अब्दुल्ला खां निवासी व्यक्ति ने एसपी को शिकायती पत्र देकर चौकी इंचार्ज व दो सिपाहियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। एसपी ने इस मामले की जांच सीओ कैराना को सौंपी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़ीअब्दुल्ला खां निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ सोनू ने एसपी सुकीर्ति माधव को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गढ़ीअब्दुला खां चौकी पर तैनात दो कांस्टेबल मंगलवार शाम उसे पकड़कर थाने ले गए। पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे स्मैक, चरस या डोडे आदि में चालान करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये की मांग की। उसने मजबूर होकर 20 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी उसका सट्टा करने के आरोप में चालान कर दिया। नरेंद्र का कहना है कि सट्टे की पर्ची पुलिसकर्मियों ने खुद बनाई है। नरेंद्र ने एसपी से मामले की जांच कराकर जानमाल की सुरक्षा और चौकी इंचार्ज व दो सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि यह इस तरह की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच सीओ कैराना जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें