फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ के साथ रोटरी के नए सत्र का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रोटरी क्लब 2021-22 के आगाज पर रोटरी भवन में यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रोटरी के नए सत्र का आगाज यज्ञ के साथ किया गया। रोटरी भवन में आचार्य कुलदीप आर्य ने यज्ञ संपन कराया। क्लब एवं शामली के गणमान्य लोगों ने नए सत्र को लेकर शुभकामनाएं दीं। रोटरी क्लब शामली 2021-22 के लिए सुधाकर आर्य अध्यक्ष, भारत मित्तल कोषाध्यक्ष एवं प्रशांत जैन सचिव बने हैं। डॉक्टर्स-डे एवं सीए दिवस के अवसर पर क्लब की ओर से सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, सीएमएस डा. सफल कुमार, शामली के प्रसिद्ध चिकित्सकों एवं सीए को सम्मानित किया गया। मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, अजय गुप्ता, दीपक जैन, प्रमोद ऐरन, आईआईए शामली के सचिव अनुज गर्ग, आर्य समाज से रघुबीर आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें