फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जसाला गांव के प्रधान पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाकर डीएम जसजीत कौर को शिकायत भेजकर जांच की मांग की है। डीएम के निर्देश पर जसाला प्रधान के खिलाफ आरोपों की जांच कांधला ब्लाक के जेई को सौंपी गई है।
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह का पैतृक जसाला गांव के मैनपाल समेत कई लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर को शिकायतीपत्र सौंपा। जिसमें ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि गांव जसाला में निजी मार्ग पर ग्राम प्रधान द्वारा खंड़जा लगवा दिया है। गांव के तालाब में मिट्टी डालकर मिट्टी डलवाकर दीवार बनवाने का आरोप लगाया है। शिकायत में जोगी शमशान, प्राइमरी पाठशाला जसाला, अपात्र लोगों की बनवाई गई वृद्धावस्था पेंशन की जांच कराने की मांग की गई है। कांधला ब्लाक के एडीओ संदीप कुमार कहना है कि जसाला के ग्रामीणों की शिकायत की जांच ब्लाक के जेई अमित कुमार को सौंपी गई है। जांच अधिकारी जेई ने बताया कि डीपीआर ओ आलोक कुमार शर्मा के यहां से ग्राम प्रधान के आरोपों की जांच कांधला बीडीओ को प्राप्त हुई थी। बीडीओ द्वारा उन्हें जांच अधिकारी नामित किया गया है। प्रधान पर लगाए आरोपों की जांच जल्दी पूरी करके बीडीओ कांधला प्रवीण कुमार के माध्यम से डीपीआरओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें