फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी गठजोड़: आजाद शेख की गिरफ्तारी के बाद से खुफिया एजेंसियों की जांच तेज, परिवार पर अब नया संकट

Fri, 14 Nov 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

गुजरात एटीएस द्वारा पांच दिन पहले राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में झिंझाना कस्बा निवासी आजाद शेख को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
आजाद शेख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात एटीएस द्वारा पांच दिन पहले राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में झिंझाना कस्बा निवासी आजाद शेख को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से खुफिया एजेंसियां कस्बे में डेरा डालकर जांच-पड़ताल में जुटी हैं। उधर, आजाद के पिता सुलेमान घर पर रहने के कारण राजमिस्त्री का काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे परिवार के सामने रोजमर्रा के घर के खर्च का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


रविवार को अहमदाबाद में एटीएस ने देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में झिंझाना के मोहल्ला शेखा मैदान निवासी आजाद शेख को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से जांच एजेंसियां कस्बे में सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें: बंद कमरे में पूछताछ: सहारनपुर में 12 बड़े सवालों के जवाब तलाश रही J&K पुलिस, अस्पताल में कई घंटे चली जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद शेख का मकान - फोटो : अमर उजाला
अब खुफिया विभाग की निगाह आजाद के करीबियों से हुए मोबाइल संपर्कों पर केंद्रित हो गई है। गुरुवार को खुफिया टीम ने आजाद के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

उधर, आजाद के पिता सुलेमान का कहना है कि रोज घर पर किसी ना किसी के आने के कारण वह राज मिस्त्री के काम पर नहीं जा पा रहे हैं, रोज दिहाड़ी मजदूरी कर घर का खर्च चलाते थे, लेकिन अब घर पर ही रहना पड़ रहा है। आजाद के पकड़े जाने के बाद काम पर नही जा रहे हैं, जिससे परिवार के सामने रोजमर्रा के खर्च का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें