फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अगले सप्ताह शुरू होगी एकीकृत लैब, हेपेटाइटिस जांच की मिलेगी सुविधा

Thu, 14 May 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में एकीकृत लैब अगले सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है। एकीकृत लैब चालू होने पर मरीजों को हेपेटाइटिस बी व सी के वायरल लोड की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। यह जांच अभी जसाला बीएसएल टू लैब में चल रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कार्यदायी संस्था करीब छह माह पूर्व लैब के भवन निर्माण का कार्य पूरा कर चुकी, लेकिन अभी तक फर्नीचर उपलब्ध नहीं कराए जाने का लैब शिफ्टिंग का काम नहीं हो पाया था। कार्यदायी संस्था के फर्नीचर उपलब्ध कराने के बाद इसे शिफ्टिंग की तैयारी शुरू कर दी गई है। एकीकृत लैब बनने से मरीजों को अस्पताल में होने वाली सभी जांच की सुविधा एक छत के नीचे ही उपलब्ध होगी। मरीजों की हेपेटाइटिस बी व सी के वायरल लोड की जांच की सुविधा भी यहीं पर उपलब्ध होगी।
वर्तमान में मरीजों के सैंपल लेने के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है। मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए जसाला बीएसएल टू लैब भेजे जाते हैं, जहां से रिपोर्ट के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि एकीकृत लैब में फर्नीचर उपलब्ध हो गया है। अब इंटरनेट सुविधा के लिए वाईफाई आदि शुरू करने की तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से वार्ड में चल रही लैब एकीकृत लैब के भवन में शिफ्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें