कैराना के गांव बुच्चाखेडी के जूनियर हाई स्कूल में अध्यापकों की बैठक।
- फोटो : SHAMLI
विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश
कैराना। जूनियर हाई स्कूल बुच्चाखेड़ी में कैराना क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों एवं एसएमसी अध्यक्षों की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडे द्वारा समस्त प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए कि कायाकल्प के 14 बिंदुओं पर कार्य शीघ्र पूरे कराएं। यह भी निर्देश दिए गए कि विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को नियमानुसार निशुल्क यूनिफॉर्म अगस्त के अंत तक वितरित कराई जाएं। विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई निशुल्क पाठ्य पुस्तक को छोटे-छोटे ग्रुप में सभी छात्र छात्राओं को बुलाकर वितरित कराएं। विभाग द्वारा संचालित ई पाठशाला पर विशेष जोर दिया गया। यह भी बताया गया की ज्यादा से ज्यादा बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराएं तथा उन्हें ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ें।