फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप निबंधक कार्यालय में सैनिटाइजर रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उप निबंधक कार्यालय में सैनिटाइजर रखने के निर्देश
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने उपनिबंधक कार्यालय, एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उप निबंधक कार्यालय में प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्टांप एवं निबंधन शुल्क की देयता के संबंध में प्राप्त लेखपत्र एवं अभिलेखों का नियमानुसार परीक्षण के निर्देश दिए। जनसुनवाई प्रणाली के तहत प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। कार्यालय में साफ सफाई का ध्यान रखें। एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर आने व सेंटर में मौजूद रहकर दिए गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। डीएम ने निगरानी समितियों को निरंतर फोन कर फीडबैक लेने को कहा। होम आइसोलेट कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों से निरंतर फोन कर वार्ता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों से प्रतिदिन वार्ता कर टेंपरेचर, पल्स आदि के संबंध में पूछताछ की जाए। इस दौरान एडीएम अरविंद कुमार सिंह, तहसीलदार अजय शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें