फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप निरीक्षकों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

विज्ञापन
शामली में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते एसपी विनीत जायसवाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
उप निरीक्षकों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
विज्ञापन

शामली, कैराना। राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में भूमि पूजन एवं आगामी ईद पर्व को लेकर कोतवाली प्रभारी ने सभी उप निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन पर खुफिया एजेंसियों ने आतंकी संगठनों द्वारा किसी तरह की साजिश रचने का अंदेशा जताने के बाद अलर्ट कर दिया गया है। इसके चलते मंडल के सभी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं। बुधवार देर रात एसपी विनीत जायसवाल ने शामली जनपद के सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। सभी सब इंस्पेक्टरों को रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने सब इंस्पेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने के साथ ही अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों की चेकिंग एवं सघन तलाशी अभियान लगातार चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें