फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में प्रौद्योगिकी संस्थान खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में प्रौद्योगिकी संस्थान खुलेगा
विज्ञापन

शामली। महाराजा सूरज शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की ओर से शामली जिले के सदस्यों की बैठक में शामली में एक प्रौद्योगिकी संस्थान खोलने की घोषणा की गई। 17 नवंबर को होने वाले संस्था का चुनाव कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया। स्कूल के चेयरमैन तेजपाल सिंह ने कहा कि उनका संस्थान गरीब छात्रों को अच्छी शिक्षा देकर आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय किसान महाविद्यालय में महाराजा सूरज शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की ओर से शामली जिले के सदस्यों की बैठक में विद्यालय के चेयरमैन तेजपाल सिंह ने बताया कि शामली विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर टॉप की संस्थाओं मे शामिल किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष कप्तान सिंह ने कहा कि 17 नवंबर को संस्था के चुनाव प्रस्तावित है। आज जाट समाज को एक बड़े मार्गदर्शन की आवश्यकता है। डाक्टर सतेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरवीर मलिक, चौधरी महाराज लांक, श्यामपाल सिंह, पूर्व प्राचार्या रणधीर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र वर्मा ने संबोधित किया। बैठक में वेद सिंह बधेव, जयपाल सिंह बंतीखेडा, जयदेव सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, सहदेव सिंह, विनय शिवाच मौजूदर रहे। संचालन डाक्टर प्रताप चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें