शामली। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी, विनय कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने जिले के 86 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता संबंधित जानकारी दी गई।
उन्होंने खाद्य कारोबारियों, कर्मचारियों को मास्क लगाने और सैनिटाइजर से हाथों को दिन में कई बार धोने के निर्देश दिए हैं। अगर किसी भी कर्मचारी को सर्दी जुकाम के लक्षण हैं, तो वह प्रतिष्ठान पर कार्य के लिए न आए। सावधानियां न बरतने वाले खाद्य कारोबार कर्ताओं के पंजीकरण, लाइसेंस निलंबन करने की संस्तुति की जाएगी। सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, प्र्रजन सिंह शामिल रहे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कोरोना से बचाव और लक्षण की पूरी जानकारी देकर लोगों का डर दूर करने के लिए निर्देश दिए। जिला प्रमुख प्रदीप कौशिक, सागर सैनी, अंशुल, अंकुश , सागर पंवार, हिमांशु मौजूद रहे।
शामली बस अड्डे का निरीक्षण
शामली। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे पीडी डूडा प्रदीप कांत ने शामली रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया। पूछताछ कार्यालय, शौचालय, रोडवेज बस में सीटों को देखा। उन्होंने रोडवेज बसों में सीटों पर सैनिटाइजर का प्रयोग करने के निर्देश दिए। पूछताछ पटल पर सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बस अड्डे पर चूने का प्रयोग किया जाए। हर दस मिनट में कोरोना के बारे माइक से घोषणा करके जागरूक करने के लिए जोर दिया।