फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा आश्रम का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
शामली में वृद्वआश्रम का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
वृद्धा आश्रम का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आश्रम में वार्डन से कार्यरत कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। वृद्ध जनों को प्रतिदिन दी जाने वाली खाने पीने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वार्डन द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करनाल रोड नहर के पास स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायता प्राप्त संचालित ग्रामीण विकास सेवा संस्थान अतरौली अलीगढ़ द्वारा संचालित आवासीय वृद्धा आश्रम का डीएम जसजीत सिह कौर ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आश्रम में आश्रम में, भोजनालय कक्ष, लाइट, शौचालय, पानी आदि की व्यवस्थाओं को भी चेक किया। स्टोर रूम में रखे खाने के सामान को चेक किया। शौचालय में वाइटवॉश तथा टाइल्स लगाने के साथ साथ विशेष रूप से सफाई के निर्देश दिए। वार्डन और कार्यरत कर्मचारियों से वृद्ध जनों को प्रतिदिन दी जाने वाली खाने पीने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं सहित आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वार्डन द्वारा 41 वृद्धों को सुबह शाम मेन्यू के हिसाब से खाना दिए जाने की जानकारी दी गई। डीएम को वार्डन द्वारा आश्रम का दिया गया लेखा-जोखा के संबंध में संतोष जनक जानकारी ने दिए जाने पर वह नाराज हुई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आवास कक्ष में जाकर वृद्ध महिलाओं का हाल जाना। उनके पास बैठकर आश्रम द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। मौके पर इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, डॉक्टर नेतराम, तहसीलदार शामली राजकुमार, वार्डन लक्ष्मी गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहे।

शामली में वृद्वआश्रम का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI

शामली में वृद्वआश्रम का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI

शामली में वृद्वआश्रम का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें