शामली। डीएम और एसपी ने हॉटस्पॉट क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्रोन कैमरे से व्यवस्थाओं को परखा और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि वे हॉटस्पॉट क्षेत्र के नियमों का सख्ती से पालन कराएं।
शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने हॉटस्पॉट क्षेत्र दयानंद नगर और गांव हसनपुर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने दोनों हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और होम डिलीवरी आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारियों से जनता द्वारा सहयोग, डोर टू डोर सर्वे और चिकित्सकों द्वारा सैंपलिंग आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी व्यवस्था को परखा गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैदी से ड्यूटी करें।