बाबरी । क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में चार दिन पहले खौलते हुए पानी से भरी बाल्टी में गिरी दो वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव हिरवाड़ा निवासी निवासी श्यामसिंह की दो पुत्रियां बीते बुधवार सुबह घर पर खेल रही थीं। इसी बीच श्याम सिंह की पत्नी ने उनको नहलाने के लिए बाल्टी में गर्म पानी भरकर रख दिया और दूसरे काम में लग गई। इसी बीच दोनों बहन पांच वर्षीय मुस्कान और दो वर्षीय चंदो पास में ही खेल रही थीं। खेल-खेल में चंदो खोलते हुए गर्म पानी की बाल्टी में गिर गई। शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने उसे बाल्टी से बाहर निकाला और तुरंत शामली के अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह उपचार के दौरान चंदों की मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।