फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आय के साधन बढ़ाने की जानकारी दी

विज्ञापन
कैराना खंड विकास कार्यालय पर स्वयं सहायता समुह की महिलाओ को प्रशस्ति पत्र वितरित करती डीएम जसजी? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
महिलाओं को आय के साधन बढ़ाने की जानकारी दी
विज्ञापन

शामली, कैराना। मिशन शक्ति अभियान के तहत ब्लॉक पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व आय के साधन बढ़ाने की जानकारी दी गई।
शुक्रवार को कार्यशाला में मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर ने कहा कि हर गृहिणी अपने घर में सहजन के पेड़ जरूर लगाएं। इसकी फलियां बेहद पौष्टिक होती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं व बालिकाएं अपना खानपान अच्छा रखें। इससे पहले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यशाला के दौरान किशोरपुर की महिला सुमन ने बताया कि वह किसान परिवार की बेटी है। दो लाख का फंड मिलने के बाद कुछ पैसे अपने पास से मिलाकर उसने अन्य महिलाओं को साथ जोड़ा तथा क्रेशर लगाया, जिसमें आर्गेनिक गुड़ व खाद का उत्पादन शुरू किया। इससे उसके परिवार की आय बढ़ी। घरेलू हिंसा एवं विपरीत परिस्थितियों में टोल फ्री नंबर 112 पर अन्य हेल्पलाइन नंबर शिकायत करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने महिलाओं को कुपोषण व संचारी रोग नियंत्रण की जानकारी दी। इस अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीसी एनआरएलएम शैलेन व्यास, ब्लाक प्रमुख नफीसा चौधरी, गयूर चौधरी, अधिवक्ता शालिनी कौशिक, सुजाता शर्मा, बबीता चौधरी, डा. मीनाक्षी, प्रधानाचार्या रेणु गुप्ता, महिला कांस्टेबल इति चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें