फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को तिलहन उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन घटक योजना के अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विशेषज्ञों द्वारा किसानों को तिलहन उत्पादन बढ़ाने हेतु पोषक तत्वों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शामली रोड स्थित विकास खंड कैराना के राजकीय बीज भंडार परिसर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। कृषक प्रशिक्षण कैंप में डॉक्टर संजीव कुमार द्वारा किसानों को तिलहन उत्पादन बढ़ाने हेतु पोषक तत्वों का उत्पादन करना व क्रियाओं द्वारा उत्पादन को बढ़ाना और साथ ही किसान पंजीकरण तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को सरसों व तिल की फसलें ज्यादा उगाने के लिए प्रेरित किया और सुरक्षा करने के लिए उपाय बताए। किसानों को कैंप में सरसों की फसल में चेपा रोगों के नियंत्रण हेतु बताया गया। तिलहन के अधिक उत्पादन से संबंधित तकनीकी के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि किस प्रकार कम लागत से अधिक उत्पादन किया जा सकता हैं। इस दौरान एडीओ एग्रीकल्चर महक सिंह, डॉ. संजीव कुमार टेक्निकल असिस्टेंट, अमित कुमार बीज प्रभारी, सोमवीर कुमार, रोहित, जयवीर सिंह, सूर्य देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें