फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के त्योहार पर इस बार महंगाई की मार

विज्ञापन
शामली में दुकान पर ईद पर बिक्री के लिए रखे ड्राई फ्रूट। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ईद पर महंगाई, महंगे हो गए मेवे और सिवईं
विज्ञापन

शामली। ईद-उल-फितर का त्योहार नजदीक आ रहा है, जिसे देखते हुए लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। ईद पर रोजेदारों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। ड्राई फ्रूट और अन्य खाद्य सामग्री के दाम 25 से 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
महंगाई के कारण ईद पर रोजेदार सिर्फ जरूरत का ही सामान खरीद रहे हैं। रोजेदारों का कहना है कि दो वर्ष से रमजान और ईद पर कोरोना के मद्देनजर कई तरह पाबंदी थीं। इस बार पाबंदी नहीं हैं तो अनियंत्रित महंगाई की वजह से त्योहार का सारा उत्साह ठंडा कर दिया है। कमरतोड़ महंगाई ने सारा बजट बिगाड़ दिया है। लोगों का कहना है कि अब त्यौहार पर खुल कर खर्च नहीं कर पा रहे हैं। हर खरीदारी के लिए सोचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंवइयाें के दाम 100 से 150 रुपये तक पहुंचे
जो सेवइयां पिछले साल 100 रुपये किलो बिकती थीं वह अब 150 रुपये किलो है। ड्राई फ्रूट के और दूध के भी दाम आसमान छू रहे हैं। फल, मिष्ठान भी की कीमतें भी आपे से बाहर हो रहीं हैं। त्योहार मनाना अब रस्म अदायगी मात्र रह गया है। फिर भी ईद है मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। किराना व्यापारी राजीव मित्तल ने बताया कि ईद के त्योहार नजदीक होने के बावजूद बाजार से ग्राहक नदारद हैं। महंगाई का इतना असर है कि लोग सिर्फ जरूरत का सामान ही खरीद रहे हैं। रोजेदार सूफियान ने बताया कि ईद का त्योहार तो मनाएंगे लेकिन महंगाई बहुत है। सभी सामानों में कटौती की गई है। किराना, दूध, मेवा आदि सभी चीजों पर महंगाई बहुत है, जिसके चलते सिर्फ जरूरी सामानों की खरीदारी की जा रही है।
- सूखे मेवे व खाद्य सामग्री के दाम
मेवे पिछले वर्ष इस वर्ष
बादाम 600 750
काजू 650 750
चिंरौजी 1000 1400
पिस्ता - 2000 2500
किशमिश 300 360
मगज 400 560
गोला 200 240
छुआरा 150 200
सेवइंया 100 150
खजला 120 160
फैनी 120 160
नोट: सभी दाम रुपये प्रति किलोग्राम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें