फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रिफाइंड-तेल और दालों के दामों में महंगाई का तड़का

Mon, 18 May 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में बाजार में दुकान पर दाल खरीदते ग्राहक। संवाद - फोटो : ​विकास भवन।
विज्ञापन
शामली। रिफाइंड-तेल, दाल और आटे के दामों में एकाएक बढ़ोतरी होने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। इसको लेकर गृहिणी परेशान होने के साथ लोगों की जेब भी ढीली हो रही है।
विज्ञापन

रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वाली जरूरी खाद्य सामग्री के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दूध, रिफाइंड, मसाले, चीनी, दाल, आटा, मैदा जैसी चीजों के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि पहले जितने रुपये में महीनेभर का राशन आ जाता था, उतने में आधा सामान खरीदना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं मसालों के दाम में भी 10 से 20 रुपये बढ़े है। व्यापारी संजय ने बताया कि किराने की चीजों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आटा- दालें, तेल रिफाइंड आदि के दामों में दो से 10 रुपये तक बढ़े हैं।
विज्ञापन

बोलीं महिलाएं
-दूध और रिफाइंड जैसी चीजें सबसे ज्यादा जरूरी हैं, वो भी महंगी हो गई। जिसकी वजह से रसोई चलाने में परेशानी हो रही है। - मुनेश देवी
-अब पतियों को भी दाल-आटा के दाम पता चल रहे हैं। वहीं महंगाई की वजह से आम लोगों का घर चलाना कठिन हो गया है।- सीमा देवी।
-पहले जितने रुपये में महीनेभर का राशन आ जाता था उतने में अब इस महंगाई के साथ आधा महीना भी काटना मुश्किल हो रहा है।-डॉ. रीमा गोयल।
-पहले जहां मैं खुद ही घर के काम कर लेती थी, वहीं अब सामान खरीदने के लिए अपने पति के साथ विचार-विमर्श करना पड़ रहा है।- सोनिया शर्मा।
-कुछ घरेलू सामान के पहले और अब के दाम सूची
सामान पहले अब
तेल सरसों 155 165
रिफाइंड 160 170
मसरी दाल 100 110
उड़द धुली 110 120
बेसन 90 100
आटा 40 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें