फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परिषदीय स्कूलों में समायोजन प्रक्रिया शुरू, मांगीं आपत्तियां

Mon, 18 May 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। परिषदीय विद्यालय में समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षकों द्वारा आपत्ति मांगी जा रही हैं। एकल विद्यालय में शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। जनपद में 85 से अधिक विद्यालय एकल है। वहीं 20 मई तक शिक्षकों से आपत्ति मांगी गई हैं। जुलाई से जनपद का कोई भी विद्यालय एकल नहीं रहेगा। हर विद्यालय में दो शिक्षक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षक समायोजन शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य छात्र संख्या के आधार पर अतिरिक्त शिक्षकों की वापस तैनाती करना है। प्रत्येक विद्यालय में न्यूनतम दो शिक्षक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विद्यालय में कार्यरत इंचार्ज सहायक प्रधानाध्यापक, अध्यापक और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी मिलकर छात्र संख्या का सत्यापन करेंगे। प्रधानाध्यापक का पद रिक्त होने पर वरिष्ठ शिक्षक विवरण प्रमाणित करेंगे।
शिक्षकविहीन विद्यालयों का सत्यापन खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। सत्यापित विवरण जनपदीय समिति को उपलब्ध कराया जाएगा। बाद में इसे एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, जिन शिक्षकों का स्थानांतरण या वापस तैनाती प्रस्तावित होगी, वह 20 मई तक ऑफलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। महिला शिक्षिकाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें