फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता नदारद, अनुशासनहीनता में होगी कार्रवाई

विज्ञापन
शामली अधिशासी अभियन्ता, कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अवर अभियंता नदारद, अनुशासनहीनता में होगी कार्रवाई
विज्ञापन

शामली। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने लोअर खंड पूर्वी यमुना नहर के अधिशासी अभियंता कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता कुमारी सुप्रिया कार्यालय से नदारद पाई गईं। गैर हाजिर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने लोअर खंड पूर्वी यमुना नहर के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो कनिष्ठ सहायक देवेंद्र कुमार की 14 जुलाई से उपस्थिति दर्ज नहीं मिली। पता चला कि देवेंद्र कुमार 14 जुलाई के बाद से अनुपस्थित चल रहे हैं। कार्यालय सहायकों द्वारा बताया गया कि कनिष्ठ सहायक देवेंद्र कुमार बीमार होने के कारण चिकित्सीय अवकाश पर चल रहे हैं। कनिष्ठ सहायक आकाश, संगणक मनोज कुमार आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। अवर अभियंता कुमारी सुप्रिया 14 दिसंबर से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर रूम में पत्रावलियां, अभिलेख व्यवस्थित नहीं पाए जाने पर पुराने रिकॉर्ड को मारकीन के कपड़े में लपेटकर अच्छी प्रकार व्यवस्थित रखे जाने एवं लॉन की विशेष सफाई कराई जाने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कुल कार्यरत 22 अधिकारियों, कर्मचारियों के सापेक्ष 18 उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें