फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबी गुप्ता कॉलोनी में फैला संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में छह नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इनमें तीन वर्षीय बच्ची सहित पांच व्यक्ति शामली की एक कालोनी में मिले हैं। पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले दो व्यक्ति ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में छह और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 15 वर्षीय किशोर कैराना में मिला है। पांच केस शामली में सीबी गुप्ता कॉलोनी में मिले हैं, जिनमें एक परिवार की तीन साल की बच्ची और 55 साल की महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इनके अलावा इसी कालोनी में 26 वर्षीय व 18 वर्षीय दो युवक और 19 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के छह नए केस मिले हैं। दो व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में सक्रिय केस की संख्या 19 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें