फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कानपुर निदेशालय से कंडेला औद्योगिक क्षेत्र का नहीं हुआ सीमा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कंडेला औद्योगिक इकाइयों का विस्तार हुआ लेकिन 42 साल से 42 औद्योगिक इकाइयों तक सुविधा सिमटी हुई है। 115 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों का विस्तार होने पर बिजली-पानी, सड़क और पार्क तक की सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। कई साल से कंडेला औद्योगिक क्षेत्र का सीमा विस्तार कानपुर उद्योग निदेशालय को भेजा गया लेकिन सीमा विस्तार को मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

पानीपत रोड पर वर्ष 1982-83 में करमूखेडी, कंडेला, शेखपुरा के जंगल में कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में 42 औद्योगिक इकाइयों के लिए भूमि प्लाॅट उपलब्ध कराए गए थे। 42 औद्योगिक इकाइयों को सड़क व पार्क आदि की सुविधा दी गई। पिछले 42 साल में 155 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो गई हैं। इनमें 115 औद्योगिक इकाइयों में सड़क, पार्क व पानी निकासी आदि की सुविधा तक नहीं है। शासन से विकास के नाम पर जारी धनराशि को पुराना औद्योगिक क्षेत्र में खर्च किया जा रहा है। नए औद्योगिक क्षेत्र कंडेला, शेखपुरा, करमूखेडी, ऐरटी, जगनपुर, पानीपत रोड पर शासन की औद्योगिक सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। तत्कालीन डीएम जसजीत कौर के माध्यम से कंडेला औद्योगिक क्षेत्र की सीमा विस्तार का प्रस्ताव कानपुर उद्योग निदेशालय को भेजा था लेकिन अभी सीमा विस्तार को मंजूरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें