फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक्सप्रेसवे पर रोजगार के पंख से उड़ान भरेंगे उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुलने लगे हैं। बाबरी क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के पास बने रेस्ट हाउस के आसपास अब उद्यमियों ने होटल, रेस्टोरेंट, परचून की दुकानें और अन्य व्यवसाय शुरू करने के लिए जमीन खरीदनी शुरू कर दी है। कई स्थानों पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित क्षेत्रों में अब व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। रेस्ट हाउस बनने के बाद यहां यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए स्थानीय और बाहरी उद्यमी निवेश करने के लिए आगे आ रहे हैं। आने वाले समय में यह क्षेत्र एक छोटे व्यावसायिक हब के रूप में विकसित हो सकता है।
n स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा : एक्सप्रेसवे के आसपास व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे न केवल रोजगार बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और किसानों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उद्यमियों का मानना है कि यदि योजनाबद्ध तरीके से विकास किया गया तो बाबरी क्षेत्र आने वाले समय में एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र के रूप में उभर सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें