शामली । रविवार को एक भाजपा नेता की शक्ल से मिलते जुलते युवक का एक महिला के साथ अश्लील फोटो वायरल हुआ है ये फोटो एक दूसरे तक पहुंच रहा है मामला सुर्खियों में बना हुआ है। फोटो में नजर आ रहे युवक से मिली शक्ल के भाजपा नेता ने इसकी जानकारी से इंकार किया है कहा है कि कंप्यूटर से किसी की भी शक्ल दी जा सकती है। भाजपा नेता भी जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
इस तरह का फोटो वायरल होने का शोर शनिवार को भी मचा था, फोटो रविवार को ही सामने आया। ये फोटो किसी व्हाट्स एप ग्रुप आदि पर तो नजर नहीं आया, लेकिन रविवार दोपहर को ये फोटो एक दूसरे के मोबाइलों तक पहुंच रहा था। फोटो किसी होटल की लुक जैसा है। इसमें बैड पर लेटे युवक की शक्ल भाजपा के वेस्ट यूपी स्तर के नेता से मिलती जुलती है। फोटो में एक महिला भी है । फोटो काफी अश्लील है। चर्चा है कि ये फोटो सहारनपुर से जुड़ा है। रविवार शाम को ये मामला काफी सुर्खियों में था। फोटो में नजर आ रहा युवक भाजपा नेता ही है या कोई ओर , उसके साथ ये महिला कौन है? कहीं इसके पीछे किसी की साजिश तो नहीं, ये सब तो जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगा। इस संबंध में फोटो में नजर आ रहे युवक की शक्ल से मिलते उक्त नेता से जब बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें भी अभी किसी से जानकारी मिली है लेकिन उन्हें इस संबंध में कुछ पता नहीं है। आजकल कई तकनीकों से फोटो पर कंप्यूटर से किसी का भी चेहरा दिया जा सकता है। वह इसकी जानकारी करेंगे और जरुरी हुआ तो मामले में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर से बात की गई, लेकिन उन्होंने भी जानकारी से इंकार किया है। कहा कि उन्हें इस संबंध में किसी ने ना कुछ बताया है ना ही उन्होंने इस तरह का कोई फोटो देखा है।
रोहित अग्रवाल