फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलस्यान खाप के चौधरी से अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कलस्यान खाप के चौधरी से अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कलस्यान चौपाल पर खाप के चौधरी रामपाल सिंह से अभद्रता करने व 50 हजार रुपये की मांग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुद को दिल्ली के एक निजी टीवी चैनल का रिपोर्टर होना बताया था।
विज्ञापन

कलस्यान खाप के चौधरी रामपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे वे कलस्यान चौपाल पर बैठे थे। उसी समय बाइक से एक युवक आया। उसने अपना परिचय बताते हुए कहा कि वह गोगवान निवासी शहजाद बद्री है। वह दिल्ली के एक निजी टीवी चैनल का रिपोर्टर है। युवक ने उन्हें इंटरव्यू देने को कहा। इस पर उन्होंने कहा कि कि वे सामाजिक व्यक्ति हैं और राजनीतिक मुद्दों पर बयान नहीं देते। इस पर युवक कहने लगा कि वह उन्हें बदनाम कर देगा कि अपने बयान में राष्ट्रीय पार्टी व राष्ट्रीय नेताओं के बारे में गलत बयानबाजी की। वरना उसे अभी 50 हजार रुपये दो। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। शोर सुनकर चौपाल पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शहजाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ कैराना जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें