फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा प्रदूषण, घुटने लगा दम

विज्ञापन
शामली में फैला स्मॉग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बढ़ रहा प्रदूषण, घुटने लगा दम
विज्ञापन

शामली। जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। सुबह-शाम स्मॉग छाने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। धुंध और उसमें शामिल धूल, धुएं के कणों के कारण सांस लेने में परेशानी होने लगी है। साथ ही आंखों में जलन होनी शुरू हो गई है। इसके अलावा एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है।
मौसम का मिजाज सर्द होने के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। बीते दो-तीन दिनों से शाम होते ही स्मॉग छा जाता है। इसका असर सुबह तक बना रहता है। दिन में हवा चलने से मौसम थोड़ा साफ हो जाता है लेकिन यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इन दिनों जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 315 से ऊपर चल रहा है। यह बहुत खराब स्तर माना जाता है। सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण के स्तर में और इजाफा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण के दौर में घर में रहना ही बेहतर
बढ़ रहा प्रदूषण हर किसी के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है लेकिन खासतौर से बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। फिजिशियन डॉ. खुर्शीद अनवर बताते हैं कि धुंध के साथ अनेक प्रकार के प्रदूषित तत्व मिले होते हैं। ये शरीर में जाकर सांस से संबंधित रोग के कारण बनते हैं। ब्रोंकाइटिस, सांस फूलना आदि बीमारियां हो जाती हैं। आंखों में जलन होने लगती हैं। वह बताते हैं कि स्मॉग में बाहर न निकलें। सुबह-शाम घूमने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। स्मॉग हो तो बाहर न निकलें। अच्छी क्वालिटी का मास्क लगाएं। बुजुर्गों, सांस और हृदय रोगियों को घर से नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें