फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल के बढ़े दाम कम हो

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीजल-पेट्रोल के दामों की बढ़ोतरी के विरोध में किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों का गुस्सा नहीं थम रहा है। शुक्रवार को रालोद और सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपकर डीजल और पेट्रोल के दामों की बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में रालोद कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ और कैराना के पूर्व प्रमुख वाजिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपकर डीजल, पेट्रोल के बढ़े दामों का विरोध किया। कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमत 28.89 रुपये और 27.35 रुपये प्रति लीटर डीजल पर आती है। शेष सरकार का टैक्स है। पिछले दिनों में डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2014 में पेट्रोल में 9.36 रुपये और डीजल में 3.48 रुपये की एक्साइज ड्यूटी थी। केंद्र सरकार ने पांच मई 2020 को पेट्रोल पर 32.98 रुपये और डीजल पर 31.83 रुपये कर दिया गया था। उधर, सपा मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह राणा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन में कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान को छू रहे हैं। महंगाई का बोझ बढ़ने से किसान परेशान हैं। केंद्र सरकार से डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे लाए जाने की मांग की है। मौके पर विनीत रोड, सलमान कुरैशी, रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें