पैट्रोल डीजल के बढे दामो के विरोध में कैराना तहसीलदार को ज्ञापन देते रालोद छात्र सभा के कार्यकर्?
- फोटो : SHAMLI
डीजल, पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि पर रोष
कैराना। डीजल व पेट्रोल के दामों में वृद्धि के विरोध में रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
शुक्रवार को रालोद छात्र सभा के जिला महामंत्री राजन जावला के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे और तहसीलदार प्रवीण कुमार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि दुनिया भर में तेल पर इतना टैक्स कहीं नहीं लगता, जितना भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद लगा दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीजल व पेट्रोल की कीमत बहुत कम है, लेकिन पिछले दिनों से लगातार तेल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की जा रही है। रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने किसान के ट्रैक्टर का डीजल महंगा कर किसान व आम जनता के साथ धोखा किया है, जबकि किसानों के गन्ने का बकाया व गेहूं की खरीद का पैसा अभी तक किसानों को नहीं मिला है। तेल के दामों में सरकार द्वारा 12 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। जिस कारण हर तरह का सामान महंगा हो गया है। किसान खेती नहीं कर पा रहा है व आम आदमी बर्बाद हो रहा हैं। रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग कि है कि सरकार डीजल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर के तेल की कीमतों में कटौती करें। किसानों के गन्ने व गेहूं की खरीद का बकाया पैसा तुरंत किसानों के खाते में भेजना सुनिश्चित करें। इस दौरान सलमान चौहान, वसीम अहमद, सुकैब अली, एडवोकेट संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।