फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लोकतंत्र की बढ़ाओ शान, सबसे पहले करो मतदान

Sat, 25 Jan 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली वीवी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली को झंडी दिखा कर रवाना करते सीडीओ विनय तिवारी - फोटो : हादसे के बाद क्षतिग्रस्त सफारी।
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शहर में जागरुकता रैली निकालते हुए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में सभी को मतदान करने की शपथ दिलाने के साथ ही अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर जिला स्तरीय आयोजन की शुरुआत जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली वीवी इंटर कॉलेज से विजय चौक, करनाल मार्ग से होती हुई रैली राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड पहुंचकर समापन हुआ।
रैली में छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र की बढ़ाओ शान, सबसे पहले करो मतदान के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। कॉलेज मैदान में बेसिक शिक्षा विभाग एवं एनएसएस की बालिकाओं के द्वारा स्वीप थीम पर विशाल रंगोली बनाई गई। ग्राउंड में बनी मतदाता जागरुकता थीम पर भव्य रंगोली का अवलोकन करने के उपरांत डीएम ने अधिकारियों तथा छात्र- छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जिन संस्थाओं या व्यक्तियों द्वारा सहयोग किया उन सभी को स्मृति भेंट करके सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन मतदाताओं को शाॅल ओढ़ाकर व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा युवाओं को प्रमाण पत्र व स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं आंगनबाड़ी अध्यापक ईएलसी कोऑर्डिनेटर दिव्यांग व नए मतदाताओं को सम्मानित किया। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने सफल प्रोग्राम के लिए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर एसडीएम न्यायिक अधिकारी हामिद हुसैन, डीआईओएस जेएस शाक्य, प्राचार्य सत्येंद्र कुमार, तहसीलदार शामली प्रियंका जायसवाल, तहसीलदार ऊन मृदुला दुबे, डॉक्टर डोली, डॉक्टर रुचिता ढाका, स्वीप कोऑडिनेटर नीरज विश्वकर्मा रहे।
मताधिकार के प्रति किया जागरूक
शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस मनाया गया। शिक्षक कपिल कुमार ने बालिकाओं को मताधिकार का सदुपयोग करने के विषय में बताया और शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बालिकाओं से कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षम रखते हुए निर्भिक होकर हमें धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर संजीव कुमार संदीप कुमार] कविता रानी] गीता रानी, अनीता, उपासना, रवि कुमार, अमित कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं आरके इंटर कॉलेज में भी प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई।
रैली निकाल किया जागरूक
ऊन। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को डीएवी इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य हरविन्द्र सिंह ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इसके बाद कॉलेज प्रबंधक शांतनु मित्तल व अध्यक्ष राजेश मित्तल ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र- छात्राओं ने विभिन्न जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां के माध्यम से लोगो को जागरूक किया। रैली मुख्य मार्गों से होकर तहसील मुख्यालय पर संपन्न हुई। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम निधि भारद्वाज ने कहा कि मतदान नागरिकों का मौलिक अधिकार है, यह लोकतंत्र की सर्वोच्च ताकत है। एक भी मत न छूटे, इसके लिए एक दूसरे को मतदान के प्रति प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें