फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हमारा वेतन बढ़ाओ और राज्य कर्मचारी का दर्जा दो

Sun, 06 Apr 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट  में प्रदर्शन करके चौकीदार  । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शामली। ग्राम प्रहरी चौकीदारों ने वेतन में वृद्धि एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। शनिवार को ग्राम प्रहरियों ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के लगभग 70 हजार ग्राम प्रहरी चौकीदार 2500 रुपये के अल्प वेतन में 30 दिन तक निरंतर ग्रामों की निगरानी करते हुए आपराधिक गतिविधियों की सूचना थाने पर देते हैंं। महंगाई की मार झेलते हुए कई सालों से अपनी मांग को शासन प्रशासन तक पहुंचाते रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पहले चौकीदार संघ के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों को भाजपा कार्यालय लखनऊ में बुलाकर यह वादा किया गया था कि भाजपा सरकार बनने पर सभी ग्राम प्रहरियों चौकीदारों की वेतन वृद्धि करते हुए उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। सरकार न बनने पर केन्द्र सरकार द्वारा 18500 रुपये का वेतन दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रहरियों ने प्रदेश में दो बार भाजपा की सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाई, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष अय्यूब अली ने ग्राम प्रहरी चौकीदारों के वेतन में वृद्धि करने, उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा देेने, पुलिस के अनुरूप वर्दी एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, पुलिस रेगुलेशन के अनुसार ग्राम प्रहरी चौकीदारों से कार्य लिया जाए, आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर ठाकुर चरणसिंह, राजेन्द्र सिह, धीरसिंह, राधेश्याम, दिलशाद, नसीर, दीपक, श्रीपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें