संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
आठ अक्तूबर को धीमानपुरा निवासी संजय की दुकान से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। संजय ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस की लगातार जांच के बाद सोमवार को चोरी का खुलासा हुआ और मंगू निवासी ईरापुर स्याना रोड बुलंदशहर को गिरफ्तार किया। आरोपी नाला पटरी निवासी योगेश कश्यप के मकान में किराए पर रहता था।
इसी तरह गांव लिलौन स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के स्टोर रूम से चोरी की गई बैटरी और अन्य सामान का भी खुलासा किया। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा लांक पट्टी निवासी रामबीर शर्मा की ट्यूबवेल से चोरी के मामले में भी जांच की गई। घटना में शामिल चोर राजू उर्फ धर्मपाल निवासी बिहारीपुर, थाना कटरा, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया।