कैराना। ग्राम पंचायत भूरा द्वारा गांव में युवाओं के दौड़ने के लिए दौड़ ट्रैक का निर्माण कराया गया है। मंगलवार को सीडीओ और डीपीआरओ ने गांव में ट्रैक का लोकार्पण किया।
ग्राम पंचायत भूरा में ग्राम पंचायत निधि द्वारा गांव के पास ही 330 मीटर लंबा दौड़ ट्रैक बनाया गया। इसके अलावा लाइट का प्रबंध, चेंजिंग रूम, शौचालय, जिम का समान व हैंडपंप की भी व्यवस्था की गई। मंगलवार को सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीपीआरओ अलोक शर्मा ने दौड़ ट्रैक का लोकार्पण किया। इस दौरान अधिकारी ने पौधरोपण भी किए। सीडीओ ने बताया कि युवाओं की मांग की थी कि गांव में कुश्ती के लिए अखाड़ा भी बनवाया जाएगा, जिस पर जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ गोपाल कृष्ण चौधरी, एडीओ वसीम अहमद, ग्राम प्रधान अहसान चौधरी आदि मौजूद रहे।