फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने पर क्लीनिक किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोशाला के पास स्थित एक क्लीनिक पर छापा मारा। क्लीनिक पर मौजूद चिकित्सक रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई कागज नहीं दिखा पाया। इस पर टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम शामली से एसीएमओ डॉ. अशोक हांडा अपनी टीम के साथ गोशाला के पास स्थित वसीम फेमिली क्लिनिक पर पहुंचे। एसीएमओ ने डॉक्टर से रजिस्ट्रेशन संबंधी कागज मांगे, लेकिन चिकित्सक कोई कागज नहीं दिखा पाए। एसीएमओ ने क्लीनिक को सील कर दिया है। एसीएमओ डॉ. अशोक हांडा ने बताया कि वसीम फैमिली क्लीनिक पर मौजूद चिकित्सक ने रजिस्ट्रेशन के कागज नहीं दिखाए। फिलहाल क्लीनिक के सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें