फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में दूसरे चरण का मतदान आज

Tue, 13 Oct 2015 12:48 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पंचायत चुनाव के  दूसरे चरण में जनपद के  कैराना ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य पद के चार और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी)  88 पद के लिए मंगलवार को होने वाले मतदान  के लिए हरियाणा सीमा सील कर  छह बैरियर बनाए। हरियाणा से जिले में आने वाले लोगों को बैरियर पर पुलिस पिकेट द्वारा पूछताछ करने के बाद अंदर घुसने दिया जाएगा। मतदान के दिन कैराना ब्लाक के सरकारी- गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं           और औद्योगिक संस्थानों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन



मंगलवार को दूसरे चरण में कैराना ब्लाक के जिला पंचायत के वार्ड  दस, ग्यारह, बारह और तेरह में और 88 बीडीसी पद के लिए होने वाला मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान में एक लाख 32 हजार 166 अपने मत का प्रयोग करेंगे। दूसरे चरण के लिए अंतर जनपदीय छह बैरियर बनाए है। हरियाणा सीमा सील करके बैरियर पर पुलिस पिकेट लगाकर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ           की जाएगी।


 कैराना ब्लाक में 27 निरीक्षक, 57 उपनिरीक्षक,  82 हैड कांस्टेबिल, आर्म पुलिस के 293  जवान लगाए जाएंगे।
 एसपी विजय भूषण ने बताया  अति संवेदन शील  मतदान केंद्रों पर सात एसआई, पांच हैड कांस्टेबिल,  22 आर्म पुलिस के जवान तैनात किए हैं।  मतदान के दिन के 27 कलस्टर  मोबाइल,  तीन थाना मोबाइल, तीन थाना रिजर्व मोबाइल तैनात की।  हरियाणा की  अंतर जनपदीय सीमा पर मतदान से पूर्व पुलिस पिकेट लगाकर आने जाने वाले लोगों का सत्यापन किया जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करने के लिए कैराना कोतवाली में चुनाव कंट्रोल रूम बनाया।
विज्ञापन


अंतर जपदीय सीमा पर एक उपनिरीक्षक ,हैड कांस्टेबिल, दो होमगार्ड की तैनाती की। एसपी ने बताया कैराना ब्लाक में होने वाले मतदान के लिए कैराना  यमुना ब्रिज,  बसेड़ा,  सहपत, झिंझाना के  गाडीवाला चौराहा, कांधला बोर्डर असदपुर जिडाना, औद्योगिक क्षेत्र कंडेला सीमा पर बैरियर बनाए। जिला मुख्यालय पर एक मोबाइल, ब्लाक मुख्यालय पर एक मोबाइल रिजर्व रहेगी।

मतपेटिका की सुरक्षा में एक, डीएम मोबाइल एक,  पर्यवेक्षक मोबाइल दो लगाई।  डीएम ओपी वर्मा ने बताया दूसरे चरण के मतदान के दिन कैराना ब्लाक में सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, औद्योगिक संस्थानों  में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें