फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिक युग में योग मार्ग ही श्रेष्ठ है: स्वामी देवऋषि

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव हथछोया में स्थित देवस्थली विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रेमकुल मिशन और देवस्थली विद्यापीठ के संरक्षक ट्रस्टी स्वामी देवऋषि महाराज ने कहा भौतिक युग की भागमभाग की जिंदगी में योग मार्ग ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। एलोपैथिक दवाई एक व्याधि ठीक करती हैं, तो चार पैदा करती हैं। ऐसे में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन

स्वामी देवऋषि ने कहा कि देवस्थली उनका खुद का देखा हुआ सपना है, जो आज साकार हो रहा है। उन्होंने घोषणा की कि दिव्यांजलि योगपीठ ट्रस्ट और प्रेमकुल मिशन देवस्थली विद्यापीठ को आधुनिक शिक्षा और योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा का एक बड़ा केंद्र बनाएंगे। जल्दी ही देवस्थली में कैंसर की बीमारी की प्राकृतिक चिकित्सा की सुविधा शुरू की जाएगी।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया। प्रेमकुल मिशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का मूल आधार है। आज संस्कृत, संस्कृति और संस्कार का समय है। उन्होंने स्वामी देवऋषि का स्वागत किया। कार्यक्रम में पुनीत गोस्वामी मुंबई, विनय मोरल, विकास वर्मा, राकेश, कपिल शर्मा, नरेंद्र, रश्मि, ज्योति, प्रियंका शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें