फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में रसोई माताओं का प्रदर्शन

Wed, 11 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Display - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। स्कूलों में तैनात रसोई माताओं को पिछले कई माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके विरोध में उन्होंने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

  परिषदीय स्कूलों में तैनात रसोई माताएं सुबह कलक्ट्रेट पहुंचीं। प्रदर्शन करते हुए कहा कि वह पिछले कई वर्षों से इस पद पर कार्य कर रही हैं। आरोप है कि स्कूल में उनसे साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है। जब विरोध किया जाता है, तो उन्हें हटाने की कोशिश की जाती है। कहा कि पिछले सात माह से उनका वेतन भी नहीं मिल पाया है। जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 
  जब इस संबंध में शिकायत की गई, तो उन्हें हटाए जाने की धमकी दी जाने लगी। डीएम को ज्ञापन देकर वेतन एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार करने, बैंक खातों में वेतन भिजवाने की मांग की है। मौके पर रेणू, कृष्णा, सीमा, राजेश, रीना, मुनेश, अंजू, संगीता, सुनीता, कांता, बबीता, माला, रचना, जयवीरी, ममतेश, रूबी, अंगूरी, शालू, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें