ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
शामली, थानाभवन। कस्बे के मोहल्ला हाफिजदोस्त के निकट रेलवे स्टेशन निवासी अनीस पुत्र नजीर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व नन्हेड़ा सहारनपुर निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी खुदकुशी कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देती आ रही है।
आरोप है कि कुछ दिन पहले भी उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। छोटे बच्चे को पीटने से मना करने पर उसने अपने भाइयों को बुला लिया। उक्त लोगों ने आते ही उसकी मां, बहन व भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है। कस्बे के मोहल्ला नबीपुरा में सड़क पर खड़े स्कूटर हटाने को लेकर हुई कहासुनी में हुई मारपीट में महिला निशा पत्नी सुनील घायल हो गई। तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ करवाई की मांग की है।