फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में व्यापारियों ने दिया आंदोलन को समर्थन

विज्ञापन
शामली कोतवाली में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओ की बैठक लेते सीओ प्रदीप सिंह - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/कैराना। मंगलवार को होने वाले आंदोलन के समर्थन में व्यापारी भी उतर आए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने पूर्ण समर्थन की घोषणा की है। इसके साथ ही कैराना में व्यापार मंडल ने भी किसानों का समर्थन किया है।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि आठ दिसंबर को भारत बंद की अपील पर संगठन किसानों का समर्थन करता है। उन्होंने व्यापारी वर्ग से किसानों का सहयोग करने को कहा है। कृषि कानूनों के विरोध में 12 दिन से दिल्ली में आंदोलित किसानों के भारत बंद को व्यापारियों ने अपना समर्थन दिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने व्यापारियों से अपने इच्छानुसार प्रतिष्ठान खोलने व बंद करने की अपील की।
उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के प्रांतीय उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि मंगलवार को भारत बंद के समर्थन को लेकर व्यापारी स्वतंत्र हैं। संगठन सरकार से मांग करता है कि सरकार को किसानों से बात कर आंदोलन को समाप्त कराना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, कैराना में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष विपुल कुमार जैन ने बताया कि व्यापारी किसानों के साथ हैं। जब दुकानदार अपने सामान को एमआरपी पर बेच सकता है, तो किसानों को भी अपनी फसल एमएसपी के हिसाब से बेचने का अधिकार है। सरकार को किसानों की मांग माननी चाहिए। उन्होंने बंद को समर्थन देने की बात कही। व्यापारी अपनी इच्छानुसार अपने प्रतिष्ठान खोल या बंद कर सकते हैं।
--------------
जबरन बंद न कराएं दुकान
कैराना। प्रस्तावित भारत बंद को लेकर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी और सीओ जितेंद्र कुमार ने सीओ कार्यालय पर नगर के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता की। सीओ ने व्यापारियों से कहा कि भारत बंद के दौरान कोई भी व्यापारी की दुकान जबरदस्ती बंद न कराएं। यदि कोई दुकान बंद कराता है, तो उन्हें सूचित करें ताकि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात की जा सके।
अधिवक्ता भी न्यायिक कार्यों से रहेंगे विरत
कैराना। सोमवार को कैराना बार एसोसिएशन की बैठक के बाद महासचिव संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को भारत बंद के आह्वान के कारण यातायात प्रभावित होगा। अधिवक्ता भी किसान परिवारों से जुड़े हैं। जिस कारण बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भारत बंद का समर्थन करते हुए मंगलवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। बैठक के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंतजार अहमद, सत्यवीर, चौधरी नसीम अहमद, वीरेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, विकास पंवार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें