फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जसाला में बदमाशों ने टोकने पर की फायरिंग, मां-बेटा हुए घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में गोली लगने से घायल जसाला गांव का सचिन । संवाद
विज्ञापन
- घेर में सो रहे बुजुर्ग की कमीज से 3800 रुपये और दूसरे घर से सामान चोरी
विज्ञापन

- सेवानिवृत्त शिक्षक के घर का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश, जाग होने पर भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। क्षेत्र के गांव जसाला में रात को गली से जा रहे चार बदमाशों ने टोकने पर तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में छत पर खड़े मां-बेटा गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के चचेरे भाई की तरफ से जानलेवा हमले की धारा में चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव जसाला में शनिवार रात करीब दो बजे बदमाश घुस गए। बदमाशों को देखकर कुत्तों के लगातार भौंकने से ग्रामीण जाग गए। इसी दौरान गांव निवासी सचिन सैनी और उनकी मां शिक्षा देवी ने अपने घर की छत से देखा तो गली से चार बदमाश जाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बदमाशों को टोका तो उनके बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान एक बदमाश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में सचिन और उसकी मां छर्रे लगने से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और शोर होने पर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया। घायल के चचेरे भाई वर्णित चौहान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
उधर, गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि उनके बाबा सेवानिवृत्त फौजी महेंद्र सिंह रात में घेर में सोए थे। उनकी कमीज की जेब से बदमाशों ने 3800 रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा यशपाल ने बताया कि उनके घर से सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षक फग्गन सिंह के बंद मकान का ताला तोड़ा गया, लेकिन वहां से सामान चोरी नहीं होना बताया गया। वे अपने बेटे के पास मोदीपुरम मेरठ में करीब एक माह से वे गए हुए हैं। इन तीनों मामलों में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
- पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम ने गांव में लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे का बैकअप लिया गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
-
सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल
गांव जसाला में घटना के बाद सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में छह-सात नकाबपोश बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि दूसरे वीडियो में एक मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों और पुलिस ने इन वीडियो को पुराना होना बताया है।
विज्ञापन


गांव जसाला में हुई घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रामसेवक गौतम, एसपी

जिला अस्पताल में गोली लगने से घायल जसाला गांव का सचिन । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें