फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में परीक्षार्थी को विषयवार एक प्रश्नपत्र कोड की देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के डिग्री कालेजों में आठ जुलाई से होने वाली परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना काल में विश्वविद्यालय की गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंस के साथ परीक्षार्थियों की सीट लगाई जाएगी। एक कक्ष में 40 के स्थान पर 25 से 30 के बीच सीट लगाई जाएगी। स्नातक पाठयक्रमों में द्वितीय व तृतीय विषय के परीक्षार्थियों को विकल्प देते हुए मात्र एक प्रश्नपत्र कोड की परीक्षा देने की छूट रहेगी।
विज्ञापन

वीवी डिग्री कालेज शामली के कार्यालय अधीक्षक कपिल गर्ग ने बताया कि परीक्षा चार पालियों में होगी और सभी प्रश्नपत्रों की अवधि अधिकतम डेढ़ घंटा रहेगी। उन्होंने बताया कालेज में पीजी में सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सेंट आरसी कालेज ऑफ एजुकेेशन और सेंट आरसी कालेज ऑफ हायर एजुुकेशन बनत के सेंटर हैं। इसके अलावा यूजी की परीक्षा के लिए सिल्वर बेल्स हायर एजुकेशन, विवेकानंद वूमैन डिग्री कालेज गढ़ीपुख्ता, स्वामी स्वरूपानंद गढ़ीपुख्ता, ओम गुरु साक्षी रामचंद्र संस्थान भाजू, देव स्थली विद्यापीठ हथछोया, श्रीमति भगवती देवी कन्या महाविद्यालय भौराकलां का सेंटर रहेगा। उन्होंने बताया कि बिना मास्क के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं होगा। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था रहेगी। वीवी डिग्री कालेज की प्राचार्या डॉ. मंजू मगन ने बताया कि कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा संबंधी तैयारी पूरी हो चुकी है।
आरके डिग्री कालेज के मुख्य लिपिक सतेंद्र शर्मा ने बताया कि कालेज में यूजी में पारंपरिक कोर्स की परीक्षा के लिए जैन कालेज बनत, सेंट आरसी बनत, एसएन देव सिक्का का सेंटर रहेगा। प्रोफेसनल कोर्स की परीक्षा के लिए ओम गुरु साक्षी, जैन कालेज बनत, एल्पाइन कालेज, जेएस कालेज, उपाध्याय नयन सागर, चाणक्य लॉ कालेज रामपुर मनिहारन का सेंटर रहेगा। उन्होंने बताया कि कालेज में परीक्षा संबंधी तैैयारी कर ली गई है। परीक्षा में सोशल डिस्टेंस, थर्मल स्क्रीनिंग आदि की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

--
चार पालियों का यह रहेगा समय
पहली पाली- सुबह 7.30 से 9.00 बजे तक।
द्वितीय पाली - सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक।
तृतीय पाली - दोपहर 12.30 बजे से दो बजे तक।
चतुर्थ पाली - सायं 3.30 बजे से पांच बजे तक।
-----
परीक्षार्थियों के लिए मुख्य बिंदु
- स्नातक पाठयक्रम बीए, बीएसी, बीकॉम द्वितीय व तृतीय के परीक्षार्थी अपनी सुविधानुसार प्रत्येक विषय के किसी एक प्रश्नपत्र (पेपर कोड) की परीक्षा की तैयारी करें।
- सभी प्रश्नपत्रों की अधिकतम अवधि डेढ़ घंटा रहेगी।
- अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों को 100 के स्थान पर 75 प्रश्नों का उत्तर देना है।
- प्रश्न पत्र पांच खंड में होगा। खंड अ (लघु उत्तरीय प्रश्न) में 10 में किन्हीं पांच प्रश्नों के उत्तर देने हैं। खंड ब व स (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न) में से एक प्रश्न व खंड द व ई (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न) में से भी एक प्रश्न का उत्तर देना है।
विज्ञापन

- परीक्षार्थियों को एक बार प्रश्नपत्र लेने के बाद उसमें परिवर्तन संभव नहीं होगा।
- परीक्षार्थियों को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें