फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अप्रैल में जून जैसे थपेड़े, गर्म हवाओं ने किया बेहाल

Mon, 20 Apr 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में कैराना रोड पर धूप से बचने के कपड़ा लपेट कर जाती युवतियां । संवाद
विज्ञापन
शामली। रविवार को तेज धूप के साथ ही जून से थपेड़े लोगों को झेलने पड़े। गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रविवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली। धूप की तपिश के साथ दोपहर में गर्म हवा चलने से जून माह के थपेड़े महसूस किए गए। दोपहर में सड़क और बाजार लगभग खाली पड़े रहे। जो लोग घर से निकले वह छाता लगाकर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शाम को बाजारों में चहल-पहल नजर आई। उधर, चटक धूप होने से खेतों में किसान गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग में लगे रहे। मौसम खराब होने के डर से किसान गेहूं की फसल को जल्दी घर लाने की कोशिश में जुटे हैं।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की प्रोफेसर डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह के समय हल्के बादल छाए रहने और इसके बाद धूप निकलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें