फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक झपकते ही बुझ गए दो परिवारों के चिराग

विज्ञापन
शामली में सीसीटीवी कैमरे में कैद ट्रक और बाइक की टक्कर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पलक झपकते ही दो परिवारों पर टूटा गम का पहाड़
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव मुंडेट के मोड़ पर पलक झपकते ही हुए हादसे से दो परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया है। मां-बहनों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हाईवे पर रखे शव से लिपटकर उन्हें रोते देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
आशीष और वासु अपने-अपने परिवार में चार भाई बहन थे। आशीष के दो भाई व दो बहन हैं। बड़ा भाई सुमित है। इसी तरह दो भाइयों में वासु छोटा था। बड़ा भाई विशाल है। उससे बड़ी बहन सोनिया शादीशुदा है, जबकि एक छोटी बहन है। मृतक दोनों युवक अविवाहित थे। दोनों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। मां और बहनें हाईवे पर रखे शवों से लिपटकर रोती रहीं। उनका करुण विलाप देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। इस दुर्घटना को लेकर गांव में शोक छाया हुआ है और गम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमदूत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
शामली। शहर से गुजर रहे हाईवे पर ओवरलोड वाहन यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं। मेरठ-करनाल हाईवे शहर के भीतर से होकर गुजरता है। इस पर रात-दिन भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इनके कारण दिन में जाम के हालात बने रहते हैं। मुंडेट के सामने जिस स्थान पर हादसा हुआ उससे कुछ पहले ही यमुना नहर का पुल है। नहर की पटरी से भी वाहन आते हैं। यह स्थान दुर्घटनाओं को लेकर बेहद संवेदनशील है लेकिन यहां पर ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था नहीं होती।

शामली में सीसीटीवी कैमरे में कैद मोके से भागते हुऐ ट्रक ने दूसरी बाइक में टक्कर मारने के बाद घायल- फोटो : SHAMLI

शामली में सीसीटीवी कैमरे में कैद मौके से भागते हुऐ ट्रक ने दूसरी बाइक में टक्कर मारने के बाद घायल - फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें