फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कुर्बान गैंग का सदस्य था मुठभेड़ में मारा गया इनामी इमरान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया सोंटा रसूलपुर निवासी इमरान थानाभवन थाने का हिस्ट्रीशीटर था। वह कुर्बान गैंग का सदस्य था, जिस पर डकैती, लूट और गैंगस्टर के 12 मुकदर्म दर्ज थे। 2023 में गांव हिंड में हुई डकैती की घटना के बाद इमरान चर्चा में आया था। तीन दिन में कुर्बान गैंग के एक ही गांव के दो बदमाश मुठभेड़ में मारे गए।
विज्ञापन

सहारनपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया इमरान मूल रूप से सोंता रसूलपुर गांव का रहने वाला था। 2023 में गांव हिंड में किसान के यहां डकैती की घटना में शामिल रहा था। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक गांव हिंड निवासी कुर्बान के गैंग में इमरान के अलावा शोएब, मोनू, खलील, आरिफ, महताब, शाहिद उर्फ शहूद, असलम बदमाश शामिल थे। यह गैंग लूट, डकैती व चोरी की घटनाओं में शामिल रहा। तीन दिन पहले शुक्रवार को जिला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गांव सोंता रसूलपुर निवासी महताब मारा गया था, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
अब रविवार रात सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में पुलिस ने कुर्बान गैंग के दूसरे सदस्य इमरान को मार गिराया। इस पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। थानाभवन और गढ़ीपुख्ता थाने में इमरान पर 2023 में एक-एक मुकदमा दर्ज हुआ था। 2024 में थानाभवन थाने पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ। 2023 में ही मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी, मंसूरपुर और मेरठ जिले के थाना मुंडाली में एक-एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिला सहारनपुर के थाना बड़गांव, ननौता में एक-एक और देवबंद थाने पर 2023 में गैंगस्टर, लूट के चार मुकदमे दर्ज हुए।
विज्ञापन

सीओ थानाभवन जितेंद्र कुमार ने बताया कि इमरान थानाभवन थाने का हिस्ट्रीशीटर था। वह कुर्बान गैंग का सदस्य था और उस पर लूट, डकैती व चोरी के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज थे। कुर्बान वर्तमान में जेल में बंद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें