फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के प्रभाव के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वीवी डिग्री कालेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाई का संयुक्त तीसरा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को कोरोना महामारी के प्रभाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित शिविर का शुुुुभारंभ कालेज की प्राचार्या डॉ. मंजू मगन और प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार और द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी गिरीश नारायण यादव ने किया। छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं गणेश स्तुति की प्रस्तुति की। प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को कोरोना महामारी के सामाजिक, आर्थिक प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. भूपेंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
गिरीश नारायण यादव ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व और जिम्मेदारी को निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. प्रताप कुमार ने साहित्यिक-सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों निबंध, पोस्टर, भाषण आदि प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। शिविर में आरती व आकाश कुमार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। मौके पर डॉ. नीना छोकरा, डॉ. छवि, नारायण सिंह, निर्भय सिंह, डॉ. अरविंद, दीपक, नवनीत जैन आदि मौजूद रहे। शिविर में आकाश, दीपा, मनीष आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें