फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नाम के बिना मोक्ष की कल्पना व्यर्थ: राज राजेश्वर महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। भगवान श्रीराम के नाम के स्मरण मात्र से ही भक्तों का उद्धार हो जाता है। हमें अपने सांसारिक जीवन के कार्यों का निर्वहन करते हुए अपने मन को भगवान श्रीराम के चरणों में लगाना चाहिए। राम नाम के बिना मोक्ष की कल्पना भी व्यर्थ है। यह विचार गोगा म्हाड़ी परिसर में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास दिव्या योगी राज राजेश्वर महाराज ने कथा प्रवचन करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भगवान श्रीराम के नाम की अमूल्य निधि है। हमें मोक्ष का रास्ता दिखाएगी। राम नाम के बिना मोक्ष की कल्पना करना भी व्यर्थ है। राम नाम के भजन से आत्मिक एवं मानसिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने सती और शिव प्रसंग पर सुनाते हुए कहा कि जीवन में किसी भी रिश्ते में शंका नहीं होनी चाहिए। शंका का समाधान तुरंत करें, अन्यथा यह चिंता से भी बढ़कर कार्य करते हैं।
जब मनुष्य की स्वार्थ बुद्धि जागृत होती है तो वह विनाश के लिए षड्यंत्र रचती है। भाव शुद्धि से बड़ा कोई तप नहीं होता है। कुभाव से किया गया पुण्य भी पाप के समान फल देता है। जैसे राजा दक्ष ने शिव के प्रति कुभाव रखकर यज्ञ किया, लेकिन अंत क्या हुआ, बेटी की मृत्यु, यज्ञ विध्वंश, समाज में निंदा, स्वयं का शीश भंग। अर्थात कुभाव में धर्म भी अधर्म बन जाता है। शुद्ध भाव से किया गया कार्य ही पुण्य फल देता है। ईश्वर के दर्शन कराता है। मौके पर कथा व्यास राज राजेश्वर ने धार्मिक भजन सुनाकर मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर भंडारे का आयोजन
थानाभवन। नगर के मंदिर कचोरी नाथ में भगवान शनिदेव की शिला व गणेश, शनिदेव, नंदी, वीरभद्र, कुबेर आदि की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। पंडित देवेंद्र शर्मा सभासद व पंडित हरिओम शर्मा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मंदिर में हवन हुआ। जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पुष्प कुमार अग्रवाल, हरिनारायण अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें