फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली में बिना पंजीकरण चल रहा था ‘नामदेव क्लीनिक’, झोलाछाप के खिलाफ एसीएमओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 07 Nov 2025 04:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में बुढ़ाना रोड स्थित नामदेव क्लीनिक बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चल रहा था। एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा ने संचालक राजेश के खिलाफ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम के तहत शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर के बुढ़ाना रोड पर स्थित नामदेव क्लीनिक बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। झोलाछाप पर नकेल कसने के लिए चलाए गए अभियान के तहत एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा ने 25 अक्तूबर को क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान राजेश नामक संचालक द्वारा मरीजों को देखना पाया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'मैंने तेरे पति को मार डाला...', प्रेमी ने कत्ल के बाद पत्नी को फोन पर बताई थी ये बात; अजय का कबूलनामा

निरीक्षण के बाद एसीएमओ ने संचालक से चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े अभिलेख तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा था, लेकिन संचालक कोई भी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। अभिलेख न देने और आवश्यक पात्रता न होने पर यह स्पष्ट हुआ कि क्लीनिक अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।

एसीएमओ का कहना है कि राजेश द्वारा बिना योग्यताप्रमाणित चिकित्सा व्यवसाय कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। इस पर शहर कोतवाली में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें