फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जनपद के तीन परीक्षा केंद्रों पर हुई अंग्रेजी की नेशनल ओलंपियाड परीक्षा

विज्ञापन
शामली के सिलवर बेल्स स्कूल में अमर उजाला की नेशनल ओलंपियाड परीक्षा देते छात्र -छात्राएं । स्
विज्ञापन
शामली। शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर अमर उजाला की अंग्रेजी विषय की नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुई। परीक्षा में कक्षा तीन से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अमर उजाला की महत्वपूर्ण परीक्षा नेशनल ओलंपियाड में छात्र-छात्राओं का ज्ञान परखने के लिए परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा शहर के तीन केंद्रों पर कड़ी चौकसी के बीच आयोजित हुई। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा तीन से 12वीं तक के 50 छात्र-छात्रा पंजीकृत रहे। इनमें से छह छात्रों ने परीक्षा छोड़ी और 44 ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। वहीं दूसरा परीक्षा केंद्र सिल्वर बेल्स स्कूल रहा।
प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने बताया कि केंद्र पर नौ छात्रों ने परीक्षा दी है। इसके साथ ही शहर के रॉक गोल्ड को सेल्फ सेंटर रखा गया, केंद्र पर भी सकुशल संपन्न हुई। शुक्रवार को सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा जनपद स्तर की है। इसमें सफल होने वाले छात्र-छात्रा राज्य स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा के लिए एक घंटे का समय निर्धारित है। समस्या होने पर परीक्षार्थी टोल फ्री नंबर 1800-121-1166 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें