फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौतरा में अवैध रेत खनन की सूचना पर एसडीएम ने मारा छापा

विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के चौतरा यमुना तटबंध पर अवैध रेत खनन पर छापा मारतीं एसडीएम और तहसीलदार। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
चौतरा खादर में अवैध खनन पकड़ा
विज्ञापन

कैराना। एसडीएम कैराना ने पुलिस बल साथ लेकर झिंझाना थाना क्षेत्र के चौतरा गांव के खादर में दबिश देकर अवैध खनन पकड़ा है। जेसीबी से यमुना का सीना चीरा जा रहा था। एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर, दो ट्राली, डीजल के दो भरे हुए और खाली तीन ड्रम आदि बरामद किया है। देर रात तक खनन अफसरों को बुलाकर जांच पड़ताल का काम चल रहा था।
एसडीएम मणि अरोरा ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव चौतरा में अवैध खनन की सूचना उन्हें मिल रही थी। इसी सूचना पर सोमवार को वह तहसीलदार प्रवीण कुमार के साथ झिंझाना थाने पहुंची और वहां से पुलिस बल लेकर चौतरा यमुना तट पर छापा मारा। एसडीएम के अनुसार टीम को देखकर मौके पर खनन कर रहे 20-25 आरोपी, एक जेसीबी, 4-5 ट्रैक्टर ट्राली मौके से फरार हो गए। एसडीएम ने मौके से रेत खनन कर रही एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर व दो रेत भरी ट्राली पकड ली और कैराना थाने लेकर आ गई। एसडीएम ने बताया कि खनन काम में लगे लोगों ने वहां रहने के लिए बाकायदा टेंट लगा रखा था, जिसे टीम ने उखाड़ कर अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा दो ड्रम डीजल भरे व तीन खाली ड्रम, बैटरा इनवर्टर भी टीम ने कब्जे में ले लिया गया। कोतवाली आकर एसडीएम ने सूचना देकर खनन अधिकारी को मौके पर बुला लिया है। देर रात तक मामले में जांच पड़ताल चल रही थी।
विज्ञापन

कहां दर्ज हो केस ,चल रही बात
कैराना। अवैध खनन चौतरा में पकड़ा गया है। ये गांव कैराना तहसील में पड़ता है, जबकि इसका थाना झिंझाना है। एसडीएम बरामद सामान को कैराना कोतवाली ले गई है। देर रात अधिकारी इसी पर विचार कर रहे थे कि ये मामला कहां दर्ज होगा।
विज्ञापन

झिंझाना पुलिस क्यों नहीं पकड़ सकी?
एसडीएम द्वारा झिंझाना क्षेत्र में छापे के दौरान बडे़ स्तर पर अवैध रेत खनन का खुलासा हुआ है, लेकिन हैरानी की बात है कि आखिर इसका झिंझाना पुलिस को पहले क्यों नहीं पता चला। ये भी अपने आप में बड़ा सवाल है। अवैध रेत खनन की वजह से यमुना में गहरे गड्ढे बनते हैं जो पानी आने पर छिप जाते हैं और स्नान को गए श्रद्दालु इन्ही गड्ढों के कुंड में समा जाते हैं।
कोट
घटनास्थल से अवैध खनन में कौन लोग भागे हैं इन सबको भी पुलिस स्तर से चिह्नित किया जाएगा और उनके खिलाफ भी केस दर्ज होगा। किसी को बक्शा नहीं जाएगा।
मणि अरोरा, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें