फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
कैराना पुलिस द्वारा पकड़ी गई फैक्टरी से बरामद हथियार व आरोपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब चार बजे गांव भूरा के जंगल में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से भारी मात्रा में बने, अधबने तमंचे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब चार बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव भूरा के जंगल में पहुंची। वहां पर मुस्तकीम के ट्यूबवेल के कमरे में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों साहिल व इंतजार, निवासी ग्राम मंडावर को गिरफ्तार कर लिया। मुस्तकीम सहित पांच आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तैयार 16 तमंचे, नौ कारतूस, तीन रायफल तथा तमंचे बनाने के उपकरण आदि सामान बरामद किया। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वे तमंचे, पिस्टल व रायफलों को तैयार कर कस्बा कैराना एवं आसपास के क्षेत्रों में मांग के अनुसार बेचते हैं। पकड़ी गई अवैध शस्त्र का इस्तेमाल पंचायत चुनाव में किए जाने की आशंका जताई गई है। आरोपियों द्वारा जिन लोगों को अवैध हथियार बेचे एवं सप्लाई किए गए हैं। उनका भी पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें