आईआईटी जेईई (मेन) में सिल्वर बेल्स के 14 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
शामली। आईआईटी जेईई (मेन) 2020 के घोषित रिजल्ट में सिल्वर बेल्स स्कूल शामली के 14 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। विद्यार्थियों की सफलता पर स्कूल में खुशी का माहौल है।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया कि रविवार को घोषित आईआईटी जेईई (मेन) के रिजल्ट में स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की है। इन विद्यार्थियों में विनायक गौतम (99.7 परसेंटाइल), वतन नारंग (99.5 परसेंटाइल), हर्षित बंसल (98.4 परसेंटाइल), विशाल मलिक (98.05 परसेंटाइल), अनुभव देशवाल (97.9 परसेंटाइल), मानवी अग्रवाल (96.9 परसेंटाइल), सक्षम (95.4 परसेंटाइल), उन्नति भाल (94.9 परसेंटाइल), मोहम्मद कैफ (92.4 परसेंटाइल), शिवम गोयल (92.2 परसेंटाइल), पंखुरी जैन (92.6 परसेंटाइल), वंशिका संगल (91.6 परसेंटाइल), भव्या (90.01 परसेंटाइल), श्रुतम जैन (90.2 परसेंटाइल) शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने आईआईटी एडवांस के लिए क्वालीफाई किया। इन विद्यार्थियों को देश के उच्चस्तरीय इंजीनियरिंग संस्थाओं में प्रवेश का अवसर मिलेगा। ये विद्यार्थी देश के विभिन्न आईआईटी संस्थाओं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली एडवांस परीक्षा में भी शामिल हो सकेंगे। विद्यालय के चेयरमैन अजय संगल, अरुण बंसल, अतुल बंसल, अनिल गोयल और स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।