फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी: जयंत

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं की अनदेखी सहन नहीं होगी : जयंत
विज्ञापन

शामली। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद में कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनका सहयोग बहुत जरूरी है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होती है।
विज्ञापन

शनिवार शाम को पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के कैराना रोड स्थित बैंक्वट हॉल में आयोजित आम की दावत में पहुंचे जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि चुनाव में हार जीत तो होती रहती है। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी भी स्तर पर सहन नहीं होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे के चुनाव की तैयारी के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि उनका मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने का मकसद सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देना था। वे आज भी किसान, मजदूर छोटे व्यापारी के लिए सदैव चिंतित है और हमेशा उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है तो दूसरी तरफ उनके विधायक खुलेआम बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्नाव इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विधायक को बचाने की कोशिश में लगी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सांगवान, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राममेहर गुर्जर, पूर्व सांसद अमीर आलम खान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, नवाजिश आलम, मुश्ताक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अजीत राठी, राष्टीय महासचिव युवा अशरफ अली खान, ऋषिराज, देशराज भनेड़ा, रंधावा मालिक, रजनीश कोरी, रविंदर सोंटा, सुनील मालिक, सनोज चौधरी सोहनपाल कसेरवा डा. मुबारक अली, प्रवेंद्र तोमर, राजीव बालियान, पंकज सरोहा, दीपक देशवाल, उस्मान राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें